भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह के द्वारा बुधवार को युवा आक्रोश मार्च का आयोजन झंडा मैदान से किया गया। इसको लेकर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज का आगमन हुआ। उनको बदड्डीहा से बाइक जुलूस के रूप में आगवानी करते हुवे युवाओ की टोली झंडा मैदान तक लेकर आए।

फिर झंडा मैदान से पैदल मार्च टावर चौक, कालीबाड़ी, मकतपुर , दरवान चौक बरगंडा, होते हुवे वापस झंडा मैदान तक पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह के जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी के द्वारा किया गया। मौके पर विभिन्न मुद्दों को लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया और इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया।