कला संगम गिरिडीह की एक बैठक शुक्रवार रात राजेन्द्र बगाडिया अध्यक्षता में सिविल कोर्ट के बार लाइब्रेरी में की गई।इस दौरान सारेगामा गीत प्रतियोगिता की तैयारी की समीक्षा करते हुवे नियमावली तथा निर्णायक पर विमर्श किया गया।मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 31जुलाई को सारेगामा गीत प्रतियोगिता का औडिसन वकालत खाना में लिया जायेगा। सारेगामा गीत प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश फार्म साहा गिफ्ट कौर्नर, वकालतखाना परिसर में सतीश कुन्दन, के पास से प्रतिभागी ले सकते हैं। इसके अलावा संगीत प्रभारी अरित चंन्द्रा, संगीत शिक्षक नयन दीप सिन्हा के यहां से फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है। प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 जुलाई होगी। प्रतियोगिता को दो आयु वर्ग में 7-15जुनियर तथा 15-40 सिनियर वर्ग में कराया जाएगा।सभी विजेताओं को स्व नन्द किशोर प्रसाद स्मृति शिल्ड तथा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। फाइनल राउंड में पहुंचने वाले 10 कलाकारों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। निर्णायक का निर्णय सभी को मान्य होगा।औडिशन में एक मुखड़ा गाना गाना है।
क्वार्टर फाइनल में स्वयं च्वाइस तथा सेमीफाइनल में जज च्वाइस में एक मुखड़ा एक अंतरा गाना है फाइनल राउंड में सेमी क्लासिकल तथा देशभक्ति गीत राउंड गाना है। निर्णायकमंडल का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।
बैठक के दौरान
अखिल भारतीय नाटक नृत्य प्रतियोगिता कालाहीरा धनबाद में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को संरक्षक राजेन्द्र बगाडिया एवं अजय कुमार सिन्हा के हाथों विजेता कलाकारों को सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं ने प्रथम पुरस्कार की ट्राफी संरक्षक को सुपूर्द किया।अंत में ग़ज़ल गायक स्व भुपेंद्र तथा झारखंड के प्रसिद्ध रंगकर्मी अशोक पागल के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में संरक्षक राजेन्द्र बगाडिया के अलावा संरक्षक अजय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा सचिव सतीश कुन्दन सह सचिव मदन मंजर्वे,सह संयोजक राजेश सिन्हा, संगीत प्रभारी अरितचंन्द्रा संगीत शिक्षक नयन दीप सिन्हा,राजीव सिन्हा,शिलधर,संजय सिन्हा, मुख्य सलाहकार कृष्ण कुमार सिन्हा, नाट्य प्रमुख नीतीश आनन्द, मनोज कुमार मुन्ना,कार्यालय प्रभारी रविश आनन्द,विकास रंजन,शुभम कुमार,आकाश रंजन, सिद्धांत रंजन, सुनील लाभ, कविन्द्र भट्टाचार्य,उत्तम चक्रवर्ती, आनन्द वर्मा आदि उपस्थित थे।