शहर के बरमसिया श्मशान घाट स्थित 25 वर्षीय बबलू चौधरी ने शाम 4 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। फांसी का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। बताया गया कि दोपहर में खाना खाने के बाद कुछ बात को लेकर मृतक बबलू और उनकी पत्नी में विवाद हो गया। जिसके बाद बबलू चौधरी कमरे में चला गया। घरवालों को लगा कि कमरे में सोने के लिए गया हुआ। कुछ घंटे बीत जाने के बाद भी जब बबलू कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार वालों को शंका हुई। इस दौरान कमरे का दरवाजा बंद पाया गया। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान देखने को मिला कि बबलू चौधरी फांसी के फंदे में लटका हुआ। आनन-फानन में परिवार वालों ने उन्हें डोकानिया नर्सिंग होम लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बाबत मृतक के भाई ने बताया की बबलू हमेशा शराब के नशे में धुत रहता था। बताया गया कि मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। जिसके कारण प्रत्येक दिन परिवार वालों के साथ विवाद बना रहता था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आया गया है और इसकी सूचना नगर थाना को दे दी गई है। इस घटना के बाद पत्नी समेत अन्य परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।