रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां प्रखंड स्थित पिहरा पूर्वी पंचायत के मानपुर में जमीन विवाद को ले दो पक्षों में मारपिट हो गई। मारपिट में तीन लोग घायल हो गये। मामले को लेकर प्रथम पक्ष की रूबेदा खातुन ने गावां थाना में आवेदन देकर हदीश मियां, मो. हफिज, हफिज की पत्नी, मो. इकबाल व मो. इस्तेयाक पर मारपिट व छिनतयी का आरोप लगायी है।
वहीं दुसरे पक्ष से मो. हदीश ने मो. अमजद, मो. मुदस्सीर, रूबेदा खातुन, जुबेदा खातुन व रौशनी खातुन पर जानलेवा हमला व मारपिट का आरोप लगाया है।
मारपिट की घटना में प्रथम पक्ष से मो. मुदस्सीर व रौशनी खातुन घायल हो गयी जबकि दुसरे पक्ष से मो. हदीश चोटिल हो गये। दोनों पक्षों का इलाज सामुदायिक स्वाकेन्द्र गावां में किया गया।