स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम क्षेत्र की सभी मुर्गा, मछली एवं मीट की दुकानें बंद रहेगी। इसे लेकर रांची नगर निगम के उप नगर आयुक्त ने सार्वजनिक नोटिस भी जारी कर दी है। जारी की गयी नोटिस में कहा गया है कि कहा गया है कि 15.08.2022 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले सभी वधशाला, मांस, मछली, मुर्गा की दुकानें पूर्णतः बंद रहेगी। क्रय-विक्रय भी पूरी तरह से रहेगा साथ ही कहा गया की 15 अगस्त को अगर कोई व्यक्ति मांस-मछली की बिक्री करते पकडे गए तो उसके विरूद्ध कार्यवाई होगी।