सरिया प्रखंड स्थित चिचाकी पंचायत में मनरेगा मजदूर विकास संगठन द्वारा संचालित चौमुखी शिक्षा मिशन व औद्योगिक प्रशिक्षण महिला विकास योजना प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ हुआ। इसके अलावा पांच और केंद्र का उद्घाटन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुगन्ध कुमार और संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक प्रधानमंत्री जी के हमशकल अभिनंदन पाठक ने किया।
इस बाबत अभिनंदन पाठक ने कहा मनरेगा मजदूर विकास संगठन विगत सात वर्षों से मनरेगा मजदूर, दिहाड़ी मजदूर के अधिकार की लड़ाई लड़ रही हैं। माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी अवतार पुरुष हैं, उनके नेतृत्व में देश के साथ विश्व पटल पर अपनी महान पहचान बनाने में सफल रहा है।
साथ ही संगठन द्वारा बच्चे की शिक्षा, सिलाई कढ़ाई बुनाई का प्रशिक्षण देकर आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्य करते आ रही है।
मनरेगा मजदूर विकास संगठन द्वारा मजदूरों के लिए स्वास्थ्य के लिए कैंप लगाया जाता है ,
साथ ही सामुहिक कन्या विवाह , बीमा से बंचित मजदूरो का जीवन बीमा भी करवाया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य संगठन प्रभारी अभिषेक कुमार ,अभय कुमार, निरज कुमार, संगठन के संस्थापक सदस्य राघवेन्द्र ठाकुर, संजीव कुमार, जिला प्रभारी गिरिडीह द्वारिका प्रसाद महतो, चिचाकी पंचायत प्रभारी सुनिल कुमार वर्मा,चेतन कुमार,संजय मंडल,अंकित कुमार शर्मा के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।