पालगंज निवासी गंगा प्रसाद तेली की पत्नी संगीता देवी और इसके 2 बच्चों को इसके परिवार के लोगो ने ही मारपीट कर घायल कर दिया।घटना के बाद महिला को गुरुवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां इसका इलाज चल रहा है।बताया गया कि घरेलू विवाद में घर के लोगों ने ही इसके साथ मारपीट की।जिसमें यह घायल हो गई और उसके साथ दो बच्चे भी घायल हैं। हालाकि बच्चो को ज्यादा चोट नहीं आई है।लेकिन महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी दी गई कि घर वालों ने ही इसके साथ मारपीट की है। लेकिन किसने मारपीट की महिला ने उनका नाम नहीं बताया।