विश्व हिंदू परिषद का 59 वां स्थापना दिवस शहर के कुटिया मंदिर के बगल में स्थित गोयनका धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि परिषद के केंद्रीय मंत्री सह विशेष संपर्क प्रमुख अम्बरिश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। इनके अलावा प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बृजनंदन प्रसाद धर्म प्रसार परावर्तन प्रमुख अनूप यादव प्रांत संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी विवाह गोरक्षा प्रमुख अजय वर्मा समेत काफ़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले अतिथि व अन्य पदाधिकारियों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और मां जानकी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए किया गया। जिसके बाद दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस बाबत मुख्य अतिथि श्री सिंह ने विश्व हिंदू परिषद के संदर्भ पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए परिषद के कर्तव्यों और सराहनीय कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि यह संस्था सदैव हिंदुत्व की रक्षा के लिए बढ़-चढ़कर सेवा भाव से कार्य करते हुए आ रहा है। हम सब मिलकर ही अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचा सकते हैं। इस दौरान संस्था के वरिष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। बताया गया कि विश्व हिंदू परिषद का संकल्प पूर्णता कि और है जिसमें श्री राम मंदिर राम सेतु अमरनाथ यात्रा शामिल है। वहीं लक्ष्य के बारे में गौ हत्या बंद कराना, धर्मांतरण बंद कराना, लव जिहाद पर रोक लगाना, सेवा समरसता सुरक्षा व सरकारों का विस्तार बताया गया। मौके पर जिले से जिला संरक्षक प्रदीप कुमार भगत रामकिशोर भरत साहू रितेश पांडे अनिल चंद्रवंशी नित्यानंद सिन्हा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।