पीरटांड़ प्रखंड के बदगांवा पंचायत के सोबरनपुर में पानी के लिए रोज विवाद हो रहा है। मंगलवार सुबह 8 बजे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रखा।बताया गया कि यहां पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।सोबरनपुर हाट के पास वार्ड चार में दो जलमीनार लगाए गए हैं।लेकिन सुबह होते ही यहां पानी लूटने के लिए लोग आपाधापी करने लगते हैं।कोई ड्रम में तो कोई बाल्टी में पानी भरकर रखने के लिए दौड़ पड़ते हैं।इस दौरान रोज ही कुछ लोग एक दूसरे से उलझ जाते हैं।पानी पहुंचाने के लिए सड़क के किनारे गाड़े गए पाइप में निजी स्वार्थ में लोग छेड़छाड़ कर दिए हैं।इस वजह से जरूरतों को समय पर और जरूरत के हिसाब से पानी नही मिल पा रहा है और विवाद बढ़ रहा है।सोबरनपुर में चल रहा पानी विवाद अधिकारियो को भी मालूम है।फिरभी इस विवाद का निबटारा नही हो पा रहा है।इस बाबत गांव की बन्दनी देवी,देवंती देवी,यसोदा देवी आदि ने बताया कि जब जलमीनार बनाया गया था उस समय सब घर पानी पहुंचता था पर अभी यहां पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।पाइप में जगह जगह छेड़छाड़ किया गया है।निजी स्वार्थ में लोग नल को तोड़कर लंबे लंबे पाइप लगाकर आने घर के अंदर पानी ले जाते हैं और ड्रम भरकर रखते हैं ऐसे में टँकी में जल्दी पानी खत्म हो जाता है और ऐसे में कुछ को पानी मिलता है तो कुछ को नही।ऐसे में लोगो को दिक्कत हो जाता है।बताया गया कि जलमीनार बनाने के बाद कोई देखने तक नही आता है।इतना ही नही इस गांव के अन्य मुहल्लों के जलमीनार भी खराब है।जिससे और परेशानी बढ़ जाती है।कहा कि इस मामले को ले तीन दौर में पंचायत का आयोजन हुआ पर अबतक समस्या आया समाधान नही हो पा रहा है।
इधर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के समन्वयक गिरीश कुमार ने बताया कि सोबरनपुर का मामला इन्हें पता है।बहुत बार सुलझाने की कोशिश की गई है।लेकिन लोग इनकी बात नहीं सुनते।
वहीं पंचायत सचिव सीताराम महतो ने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्हें नही है।मामला पता लगाते ही समस्या का समधान करेंगे।