अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाण्डेय प्रखंड ईकाई द्वारा आज पाठक मार्केट में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जयंती समारोह में सभी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। इस अवसर पर नगर मंत्री शिवम गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्र और समाज को देने वाले महान विभूति, जिनका व्यक्तित्व विराट एवं अद्भुत रहा है। ऐसे व्यक्तित्व वाले स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानकर 1948 से ही लगातार काम करते आ रही है। स्वामी विवेकानंद के जीवन को विद्यार्थी परिषद अपना आदर्श इसलिए मानती है कि उनके पूरे जीवन को देखने से देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे जैसे भाव मन में उत्पन्न होते हैं जिसने राष्ट्र और समाज के लिए अपनी पूरी जीवन को खपा दिया। अपने राष्ट्र एवं समाज के लिए सभी सुख-सुविधाओं का त्याग दिया, ऐसे लोग समाज को आज भी प्रेरणा देने का काम कर रही है। इघर नगर सहमंत्री रितेश पाठक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष सदियों में एक बार ही जन्म लेते हैं, जो अपने जीवन के बाद भी लोगो को निरंतर प्रेरित करने का कार्य करते हैं। यदि हम उनके बताये गये बातों पर अमल करें, तो हम समाज से हर तरह की कट्टरता और बुराई को दूर करने में सफल हो सकते हैं तथा स्वामी विवेकानंद ने इस राष्ट्र और समाज के विभूति को विश्व के गगन में ऊंचा करने का काम किया है। पूरे विश्व के अंदर भारत के प्रति जो लोगों का सोच था, उसे बदलने का काम किया और आम भारतीयों के मन में भारतीयता का बोध को जगाने का काम किया। मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में अभाविप के नगर मंत्री शिवम गुप्ता
नगर सह मंत्री रितेश पाठक, निरज पाठक, दिपू साव सक्रिय कार्यकता छोटू साव, मोहित गुप्ता, रूद्रा संकेत आदि मौजूद रहें।