दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अचानक एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बताया गया की दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट के केबिन में जब धुआं दिखा, तब प्लेन 5 हजार फीट की ऊंचाई पर था। इस फ्लाइट ने दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 6:15 पर उड़ान भरी थी। कुछ मिनिट बाद विमान में चिंगारी उठी और प्लेन के भीतर धुआं भर गया। धुआं भरते ही यात्रियों का दम घुटने लगा। एसी बंद हो जाने से यात्री परेशान हो गए। फ्लाइट की वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसमें 60-70 यात्री थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद स्पाइसजेट की तरफ से बयान जारी किया गया। उसमें इमरजेंसी लैंडिंग और मुसाफिर के सुरक्षित होने की बात तो कही गई, लेकिन हादसे की वजह नहीं बताई गई है। हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जांच की बात कही है।