कर्नाटक की 21 वर्षीय सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 की फस्र्ट रनरअप रही और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली शिनाता चौहान सेकेंड रनरअप रहीं। मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को क्राउन पहनाया. टॉप 5 में सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी थे. विजेता के तौर पर सेलेक्ट होने पर सिनी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ती हुई दिखाई दी. अन्य कंटेस्टेंट्स ने उन्हें जीत के लिए बधाई भी दी।