भाजपा मध्य मंडल कमिटी द्वारा जोगीटांड में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर शुरू हुवे सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को कम्बल वितरण किया गया।बताया गया कि विगत 11 जनवरी को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का 64वाँ जन्मदिन को गिरिडीह जिले में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।इस दौरान कई सुदूरवर्ती गाँवों में आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब, असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए गिरिडीह मध्य मंडल कमिटी द्वारा गिरिडीह मुफसिल के जोगीटांड गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन कर बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन मनाया गया। मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेश साव उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के बीच कम्बल का वितरण कर बाबूलाल मरांडी को दीर्घायु होने का आशीर्वाद देने का आग्रह भी किया गया।
उक्त कार्यक्रम में गिरिडीह मध्य मंडल की कमिटी के पदाधिकारियों समेत किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश मंडल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मौर्या, जिला कार्यसमिति के सदस्य राजेश जयसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा, रामबाबू साव, चुरामन साव, दुर्गेश साव, गोपाल कुमार साव, आनंद साव, बहादुर भुइयां, दीपू साव, मतलु भुइयां, किशोर भुइयां, भुनेश्वर भुइयां आदि लोग उपस्थित थे।