प्रत्येक वर्ष केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के स्थापना दिवस 27 जुलाई को मनाया जाता है। केरिपुबल मूलत: क्राउन रिप्रेंजेन्टेटिव पुलिस के नाम से 27 जुलाई, 1939 को नीमच मध्य प्रदेश में प्रथम बटालियन के साथ स्थापित किया गया। स्वतंत्रता के बाद क्राउन रिप्रेजेन्टेटिव पुलिस को केरिपु बल में परिवर्तित कर दिया गया। अत: बल के लिए 27 जुलाई एक विशेष महत्व का दिन है तथा प्रत्येक वर्ष इस दिन को ‘स्थापना दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस बल की दूसरी बटालियन आज़ादी के बाद तुरन्त बनी थी और तीसरी बटालियन 1956 में बनी थी। केरिपुबल आतंकवाद, नक्सलवाद तथा अन्य भयावह हालातों का सामना करता है। आज इसकी संख्या एक से बढ़कर 217 बटालियन की हो गई है। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल विश्व का सबसे बड़ा एवं पुराना बल बन गया है।