बता दें कि लड़की बिनीता कुमारी के पिता कांग्रेस यादव, ग्राम – कुंजलपुर, पोस्ट – किसुटांड, थाना – तिसरी, जिला – गिरिडीह का स्थाई निवासी है एवं लड़का पिंटू कुमार, पिता – राजन यादव, ग्राम – बेलाखुटा, पोस्ट – चरकी, थाना – गावां, जिला – गिरिडीह का स्थाई निवासी है। इन दोनों का शादी 07 वर्ष पूर्व हिन्दू रीती रीवाज से हुआ था, कुछ दिन बाद आपसी संबंध में खटास उत्पन्न हुआ था।लड़की के पिता ने पूर्व विधायक राजकुमार यादव से न्याय की गुहार लगाई थी। जिस पर तेजी से पहल करते हुए रविवार को पूर्व विधायक ने तिथि निर्धारित कर लड़का को मुंबई से बुलवाकर दोनों पक्षों को पंचायत करने का निर्देश दिया।पंचायत में बतौर पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। पूर्व विधायक ने दोनों पक्षों को आपसी मतभेद को भुला कर, फिर से नए तरीके से दाम्पत्य जीवन जीने का निर्णय दिया।लड़का पक्ष को साफ हिदायत दिया गया की लड़की को किसी भी प्रकार से प्रताड़ित नहीं किया जाय यन्याथ आर्थिक, सामाजिक एवं कानूनन करवाई का भागी बनेंगे।
पूर्व विधायक ने कहा कि आज भी दहेज़ प्रथा एक ऐसी कुरिवाज है जो सदियों से भारत जैसे देश में अपनी पकड़ बनाई हुई है l दहेज़ प्रथा के कारण ना जाने कितनी महिलाओं का शारीरिक व मानसिक शोषण होता है, कई बार तो दहेज़ के कारण नव वधु की हत्या भी कर दी जाती है l ऐसे महिलायों को शोषण से बचाने के लिए एक लड़की विदाई समिति का गठन किया जाय, ताकी भविष्य में जो भी लड़का अपनी पत्नी को छोड़ने का काम करेंगे उसे 498ए धारा के तहत जेल के सलाखों के पीछे भेजनें का काम किया जायेगा।
पंचायत में रामकुमार राउत, किशुन यादव, छोटू महतो, प्रभु यादव,सकलदेव यादव, अकलेश यादव समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
