महिला दिवस के मौके पर झारखंड सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मंईयां सम्मान योजना के तहत 10 जिलों की लाभुक महिलाओं के खाते में 7500 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इसमें बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, पाकुड़, सिमडेगा, जामताड़ा और लोहरदगा शामिल हैं। रविवार को बाकी जिलों का डाटा अपलोड किया जाएगा और सोमवार तक सभी लाभुकों के खाते में राशि पहुंच जाएगी।
कुछ महिलाओं को खाता आधार से लिंक न होने के कारण लाभ नहीं मिल पाया है, सरकार जल्द समाधान निकालेगी। सीएम हेमंत सोरेन ने इसे महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक बताया।