गांडेय के ताराटांड-अहिल्यापुर मोड़ में सोमवार को 12 बजे “नेचुरल जल प्लांट ” के उद्घाटन समारोहपूर्वक किया गया। समारोह के बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेष लकड़ा उपस्थित रहे।यहां
आदिवासी परम्परा के अनुसार महिलाओं व पुरुषों द्वारा उपायुक्त का नृत्य व गीत गाकर स्वागत किया गया। वहीं प्लांट के संचालकों सहित विशिष्ट अतिथियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उपायुक्त महोदय का स्वागत किया।

मौके पर गिरिडीह उपायुक्त श्री लकड़ा द्वारा “नेचुरल जल प्लांट ” के संचालक बिनोद कुमार मंडल, मो. अजहर व अशोक कुमार मंडल समेत विशिष्ट अतिथि गांडेय प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक, गिरिडीह प्रमुख पूनम देवी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, झामुमो के केंद्रीय समिति के सदस्य बबली मरांडी आदि की मौजूदगी में विधिवत रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर प्लांट का उद्घाटन किया गया।इसके पूर्व विधि विधान के साथ पूजा अर्चना भी किया गया। विधिवत उद्घाटन के बाद जिला उपायुक्त श्री लकड़ा ने प्लांट में लगें विभिन्न प्रकार के मशीनों का जायजा लिया।साथ ही वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए संचालको को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उसके पश्चात मंच के जरिये कहा कि यह एक बहुत ही बढ़िया कॉन्सेप्ट है,कहा कि हमलोग आमतौर पर बड़े प्रतिष्ठानों से ऐसे पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर खरीदते है और उपयोग में लाते है। यह एक ग्रामीण इलाके में एक सराहनीय पहल की गई है। वहीं “नेचुरल जल प्लांट के ” संचालक बिनोद मंडल, मो. अज़हर व अशोक कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से जिला उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।

मौके पर भाजपा नेता दिलीप वर्मा,पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, बीडीओ निसात अंजुम, सीओ मोहम्मद हुसैन,पंचायत मुखिया मुखिया यशोदा देवी, कुंडलवादह पंचायत मुखिया मो. कादिर अंसारी, गांडेय पंचायत मुखिया अमृतलाल पाठक,डोकीडीह मुखिया मो. अकबर अंसारी,समाजसेवी मनिजर मंडल,डॉ. मो. अफज़ल,मो. जब्बार अंसारी,अरुण हाजरा, कृष्णनंदन अग्रवाल,बिनोद राम,महेंद्र मंडल, चिंतामनी सिंह,भोला मंडल,अभिषेक पाठक,सिकंदर मंडल श्याम पाठक, विनय पाठक,राजकुमार तुरी, पवन अग्रवाल,मुख़्तार अंसारी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य जन व सैकड़ो स्थानीय महिला व पुरुष उपस्थित थें।