झारखंड गृह रक्षा वाहिनी परिसर में नववर्ष के आगमन पर शनिवार को वन भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बन भोज कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रथम, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नगर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी यातायात, थाना प्रभारी अनुसूचित जाति जनजाति थाना , थाना प्रभारी पचम्बा, महिला थाना प्रभारी सहित काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तथा गृह रक्षक बल शामिल हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पुलिस उपाधीक्षक महोदय ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए नव वर्ष में पूरी लगन एवं मेहनत से इमानदारी पूर्वक कार्य करने हेतु प्रेरित किए। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रथम ने गृह रक्षकों के साथ यह संकल्प लिया की झारखंड गृह रक्षा वाहिनी परिसर में खाली पड़े जमीनों पर इस वर्ष फलदार वृक्ष लगवाऐंगे।