गिरिडीह के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया गादी टोला में मंगलवार को एक 27 वर्षीय विवाहिता शहनाज खातून का शव कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतका के पिता अकबर अंसारी ने हत्या की आशंका जताते हुए दामाद मंजूर पर शक जताया है। बताया गया कि मंजूर का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिससे विवाद चल रहा था। सोमवार रात मंजूर ससुराल आया था, लेकिन रात में शहनाज और मंजूर दोनों लापता हो गए। सुबह शहनाज का शव कुएं में मिला, जबकि मंजूर का मोबाइल बंद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।