गिरिडीह और हजारीबाग से ताल्लुक रखने वाले 33 मजदूरों ने साउथ अफ्रीका के माली से अपने वतन वापसी की गुहार लगाई हैं।सोशल मीडिया के माध्यम से सभी मजदूरों ने भारत सरकार व झारखंड सरकार के नाम त्राहिमाम संदेश भेजा है।कंपनी की ओर से पिछले तीन महीने का वेतन नहीं मिलने से दाने-दाने के लिए मोहताज हैं।बता दें,कि यह कोई पहला मौका नही है जब दलालों के चक्कर में पड़कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फसे जाते हैं।पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। इस मामले में भी ब्रोकर इन मजदूरों को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर साउथ अफ्रीका के माली पहुँचा दिया।लेकिन जब वहाँ काफी कम मेहनताने पर काम कराया जाने लगा तो मजदूर ठगे से महसूस कर रहे हैं और वापसी की गुहार लगा रहें हैं।वहीं प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फंस जाते हैं और पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें दलाल द्वारा मजदूरों को ज्यादा रुपए कमाने का लालच देकर विदेशो में भेज देते हैं और वे विदेश जाकर फंस जाते हैं।ऐसे में सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं।
हजारीबाग जिला:
बिष्णुगढ प्रखंड
रूपलाल महतो(उच्चाघाना)
सुकर महतो (उच्चाघाना)
संदीप कुमार महतो(उच्चाघाना)
तिलक महतो (उच्चाघाना)
नंदलाल महतो (उच्चाघाना)
लालमणी महतो (उच्चाघाना)
इंद्र देव ठाकुर (उच्चाघाना)
सुरेश महतो (उच्चाघाना)
सुनील महतो (उच्चाघाना)
जीवाधन महतो (महतोइया)
छेदीलाल महतो (मडमो)
अरविंद महतो(मडमो)
मोहन महतो (मडमो)
त्रिलोकी महतो (मडमो)
टिकेश्वर महतो(बंदखारो)
हेमलाल महतो(फराचांच)
भेखलाल महतो(नेरकी)
चरचू प्रखंड
मनोज महतो (बांदा चोई)
बरकट्टठा प्रखंड
सुकर महतो (गोरहर)
गिरिडीह जिला
बगोदर प्रखंड
नंदलाल महतो (महुरी)
टिकेश्वर महतो (ढिबरा)
शंकर महतो (तिरला)
दिलीप महतो तिरला)
कुंज लाल महतो(परतापुर)
सरिया प्रखंड
चांदो महतो (श्रीरामडीह)
संतोष महतो (श्रीरामडीह)
गोपाल महतो(खुट्टा)
डुमरी प्रखंड
हुलास महतो (दुधपनियां)
लोकनाथ महतो (कसमाकुरा)
भोला महतो (कसमाकुरा)
सहदेव महतो (कसमाकुरा
संतोष महतो (कल्हाबार)
होरिल महतो(तुइयो)