भाजपा मध्य मंडल के द्वारा रविवार को गुजियाडीह एवं अकदोनी कला पंचायत के दलित टोला में सेवा सप्ताह के तहत कम्बलों का वितरण किया गया।बताया गया कि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का 64वाँ जन्मदिन 11 जनवरी को था।उसी के बाद से क्षेत्र में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत सुदूरवर्ती गाँवों में आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब, असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया जा रहा है।इसी कड़ी में यह कार्यक्रम भी किया गया।मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेश साव उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के बीच कम्बल का वितरण कर बाबूलाल मरांडी जी को दीर्घायु होने का आशीर्वाद देने का आग्रह भी किया गया। कार्यक्रम में गिरिडीह मध्य मंडल की कमिटी के पदाधिकारियों समेत किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश मंडल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मौर्या, जिला कार्यसमिति के सदस्य राजेश जयसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री गंगाधर दास, इनोद साव, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामचंद्र साव, संतोष कुमार, कामदेव दास आदि उपस्थित थे।