ध्यानचंद भारत के महान हॉकी प्लेयर थे, उन्हें दुनिया के महान हॉकी प्लेयर में से एक माना जाता है। ध्यान चन्द्र को अपने अलग तरीके से गोल करने के लिए याद किया जाता है, उन्होंने भारत देश को लगातार तीन बार अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक में स्वर्ण पदक दिलवाया था. यह वह समय था, जब भारत की हॉकी टीम में सबसे प्रमुख टीम हुआ करती थी। इन्होंने ही भारत को 1928 में एम्सटर्डम में हुए ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके बाद 1936 में बर्लिन ओलम्पिक में जर्मनी को हराया। इससे वहां का तानाशाह हिटलर इतना प्रभावित हुआ कि उसने इन्हें जर्मनी की ओऱ से खेलने का ऑफर दिया। इन्होंने साल 1928, 1932 और 1936 में ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीनों बार भारत को स्वर्ण दिलाया। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष में ही भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है।