सोंनबाद में बेटे से विवाद होने के बाद एक पिता ने कीटनाशक का सेवन कर लिया,जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए रविवार को सदर अस्पताल लाया गया।बताया गया कि नारायण मंडल ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।जिसके बाद आसपास के लोगों नें देखा और उसके घर वाले को इसकी खबर दी। घरवाला आए और ईसे सदर अस्पताल पहुचाया। जहां फिलहाल ईसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि इसका लड़का शनिवार को पिकनिक मनाने घर में किसी को बिना बताए चला गया था। जब यह घर वापस आया तो रात में बाप बेटे में झगड़ा होता रहा।अंदेशा है कि इसी बात से परेशान होकर इसने विषपान कर लिया।