क्या आप सब जानते हैं की किसान दिवस क्यों मनाया जाता है ? आइए हम जानते है किसान दिवस से जुडी कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
राष्ट्रीय किसान दिवस एक राष्ट्रीय अवसर के रूप में हर साल 23 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की स्थिति के उत्थान पर ध्यान देना है।
इसे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सम्मान में मनाया जाता है। वह एक किसान परिवार से थे। यही कारण था कि वह किसानों के मुद्दों को समझते थे और इसलिए, उन्होंने उनका समर्थन करने की पूरी कोशिश की। जब वे जुलाई 1979 में भारत के प्रधान मंत्री बने तो उन्होंने किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए।
भारत, देश के किसानों द्वारा किए गए महान कार्यों को सम्मान देने के लिए हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाता है।