गिरिडीह जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अवैध खनन के दौरान चाल धसने से गिरिडीह के चार मजदूरों की मौ,त हो गई। मृतकों की पहचान गिरिडीह के स्थानीय निवासियों के रूप में हुई है। गिरिडीह जिले के ताराटांड थाना क्षेत्र के चार मजदूर—अजीज अंसारी, अफजल, दिलीप साव और मो. जमशेद—इस घटना में जमीन के अंदर दब गए और उनकी मौ,त हो गई। चारों की तस्वीरें सामने आने के बाद परिजनों में मातम छा गया और गांवों में कोहराम मच गया।

giridih ke charo majdur
सूत्रों के मुताबिक, खनन के दौरान अचानक चाल धंस गई, जिसमें चारों मजदूर दबकर मौ,त के मुंह में समा गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गिरिडीह से सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मृतक मजदूरों के पक्ष में एफआईआर दर्ज कराई है और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Chandra Prakash Choudhry
सांसद के हस्तक्षेप के बाद एनडीआरएफ की टीम धनबाद से गिरिडीह पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते टीम को घटनास्थल पर जाने से रोक दिया गया। लोगों की नाराजगी के पीछे प्रशासन की लापरवाही और अवैध खनन पर नियंत्रण न होने का आरोप है।

FIR lodged
लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस विभाग भी सक्रिय हुआ और घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आज एनडीआरएफ की टीम ने दोबारा घटनास्थल पर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया है |

rescue team
यह हादसा जिले में अवैध खनन की गंभीर स्थिति को उजागर करता है और प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।