भाजपा की ओर से झारखंड में प्रत्याशियों को लेकर अधिकारिक घोषणा शुरू हो गई है। केंद्रीय कार्यालय ने शनिवार को भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची के मुताबिक गिरिडीह सीट से पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी चुनाव लड़ेंगे। वही गांडेय सीट से भाजपा की ओर से मुनिया देवी चुनाव मैदान में उतरेगी। इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी राजधनवार सीट से चुनाव लड़ेंगे तो नागेंद्र महतो बगोदर सीट से मैदान में लड़ेंगे।




