बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के गाय घाट इलाके में रविवार रात आईआरबी जवान अजय यादव उर्फ सोनू की गोली मारकर ह,त्या कर दी गई। अजय यादव गिरिडीह में पदस्थापित था और छठ पर्व की छुट्टी पर घर आया हुआ था। बताया गया कि गाय घाट में बलराम तिवारी से किसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने साथियों संग आकर अजय पर 3-4 राउंड फायरिंग की। गोली अजय के पेट में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौ,त हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे BGH पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।











