
पचंबा स्थित सहाय निवास में कार्यक्रम आयोजित कर बुधवार को इनरव्हील क्लब सन-साइन गिरिडीह का गठन किया गया। इस संस्था को स्पॉन्सर के रूप में रोटरी गिरिडीह ने अपना योगदान दिया, इस संस्था की कमेटी की घोषणा इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट 325 मंडल अध्यक्ष पूनम ठाकुर ने किया।बताया गया कि संस्था के संस्थापक के रूप में पूनम सहाय, क्लब के अध्यक्ष रंजना बगड़िया,उपाध्यक्ष अर्चना कुमारी, सचिव सुमन गोरी सरिया, कोषाध्यक्ष बेला जालान , आई एस ओ कविता राजगढ़िया, एडिटर डॉक्टर अंकिता सहाय के नामों का घोषणा की गई। सनशाइन इनरव्हील क्लब 45 मेंबरों से क्लब का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक पूनम सहाय और अध्यक्ष रंजना बगड़िया ने बताया कि संस्था का उद्देश्य जिले में नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में कार्य कर उनमें जागरूकता के साथ बढ़ावा दिया जा सके। मौके पर रॉटरी गिरिडीह के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सचिव अभिषेक जैन, एजी देवेंद्र सिंह, डीजीएन एसपी बगड़िया, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश सहाय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।