रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के आदेशानुार विधिक सहायता केंद्र
के द्वारा मंगलवार को ग्राम पंचायत सेरूआ के ग्राम चेरवा में झालसा नशा पीड़ितो के विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन हेतु योजनायें 2015 के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। जिसमें नशा से होने वाले नुकसान के बारे जानकारी दिया गया। बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा 2 अक्टूबर 2021 से भारत के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें गांवा प्रखंड के पीएलबी सहदेव साव,पीएल भी मुकेश कुमार वर्मा के द्वारा विभिन्न गांवो में जाकर गरीब असहाय विधवा एवं अन्य लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। उपस्थित लोगों को निशुल्क जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे प्रोजेक्ट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
मौके पर ग्रामीण मनु रविदास सुरेश यादव बालेश्वर महतो विनोद रविदास परमेश्वर दास अर्जुनदास दिनेश दास प्रकाश यादव रीना देवी भवानी देवी समेत कई उपस्थित थे।












