रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां थाना क्षेत्र के पियरकोली में मंगलवार को जहरीले शराब के पीने एक व्यक्ति गंभीर हो गया। जिसके बाद परिजनों ने गावां सीएचसी में लाकर भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ हबीबुल्लाह खान ने उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गिरीडीह रेफर कर दिया।
इस बाबत बताया गया पियरकोली निवासी सोमर बिरहोर पिता मंगर बिरहोर सोमवार की देर शाम देशी शराब पिया था उसके बाद से अभी तक उसको होश नहीं आया है ।परिजनों ने बताया की गावां ब्लॉक गेट के सामने और पियर कोली में शराब का सेवन किया था। उसके बाद से उसकी स्थिति गंभीर हो गई।












