शहर के भंडारीडीह में अशोक कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को 9 बजे इनका शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। बताया गया कि अशोक कुमार अनुबंध पर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। इनकी पोस्टिंग भंडारों में थी।बताया गया कि ये दवा वितरण के काम के लिए गुरुवार को फील्ड में गए थे।वहां से लौटकर रात में खाना खाकर के घर में सोए थे।जिसके बाद शुक्रवार सुबह इनका शव किचन में मफलर के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया।सुबह जब उसके परिवार वालो ने देखा तो हो हल्ला मचा और पुलिस को सूचना दी है। जिसके बाद पुलिस आई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा दर्ज किया।बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।इन्होंने फांसी क्यों और कैसे लगाई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।