Giridih News: गावां में मुखिया कन्हाई राम के परिवार व हरिजन टोला के लोगों के बीच बुधवार को हुए हिंसक झड़प के बाद गुरुवार की सुबह फिर दोनों गुटों में झड़प हो गया। इसमें दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। घटना के बाद गुरुवार को दिनभर माहौल तनावपूर्ण बना रहा। गुरुवार की शाम माहौल उस वक़्त खराब हो गया जब दोनों पक्ष के सैकड़ों समर्थक लाठी,डंडे, कुल्हाड़ी व अन्य हथियारों से लैस होकर भिड़ने को एक दूसरे के सामने आ गए। हालांकि प्रशासन को सूचना मिलने पर तत्काल दलबल के साथ सीओ अविनाश रंजन, बीडीओ महेंद्र रविदास व थाना प्रभारी अभिषेक सिंह घटनास्थल पहुंचे व मामला को नियंत्रण में ले लिया। इसके साथ ही अधिकारियों ने उपद्रव फैलाने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। सीओ अविनाश रंजन ने सभी को अपने घरों में रहने की अपील कि व किसी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस प्रशासन को सूचित करने को कहा। फिलफल गावां पुलिस बल के जवान और पुलिस अधिकारी को तैनात किया गया है।
बता दें कि यह घटना गावां में बुधवार की देर शाम को हरिजन टोला में स्थानीय मुखिया कन्हाई राम के परिवार के सदस्य को हरिजन टोला के लोगों ने अबीर लगा दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामूली बात पर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और दोनों तरफ से जमकर ईंटें व लाठियां चली। दोनों पक्षों द्वारा कुल्हाड़ी व अन्य हथियारों का भी इस्तेमाल किया। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए हैं। जिनका इलाज गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घटना में मुखिया की माँ शकुंतला देवी व मुखिया पुत्र आयुष कुमार का माथा फट गया है वहीं मुखिया की पत्नी व भाई भी जख्मी हुए हैं। इधर हरिजन टोला के सूरज तुरी, सुनील तुरी, मिथिलेश कुमार, सचिन तुरी व संजू देवी घायल हो गए हैं। इधर दोनों पक्षों ने गावां थाना में आवेदन दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।