सेना दिवस के अवसर पर पूरा देश थल सेना की वीरता अदम्य साहस और शौर्य की कुर्बानी की दास्ताँ को बयान करता है।
भारत में हर वर्ष 15 जनवरी को लेफ्टिनेंट जनरल के. एम. करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। भारतीय सेना आज अपना 74वां स्थापना दिवस मना रही है|
कौन थे के.एम. करियप्पा?
केएम करियप्पा का जन्म कर्नाटक के कुर्ग जिले में साल 1899 में हुआ था। फील्ड मार्शल करियप्पा ने ब्रिटिश भारतीय सेना से फौज की नौकरी की शुरुआत की और करियप्पा ने 1947 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में पश्चिमी सीमा पर सेना का नेतृत्व किया था। वहीं भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दौरान दोनों देशों की सेनाओं को बांटने और उनके बंटवारे की जिम्मेदारी भी केएम करियप्पा को ही सौंपी गई थी। करियप्पा साल 1953 में रिटायर हो गए और करियप्पा को साल 1986 में फील्ड मार्शल के पद से सम्मानित किया गया।