राज्यपाल संतोष गंगवार शनिवार को 12 बजे रांची से देवघर जाने के क्रम में कुछ देर नया परिसदन भवन में रुके। इस दौरान उनके साथ एडीसी भी मौजूद थे। मौके पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, sdpo जितवाहन, dsp नीरज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे समेत कई मौजूद थे। राज्यपाल का स्वागत dc और sp ने बुके देकर किया। इस दौरान राज्यपाल ने उपायुक्त से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की और गिरिडीह का हाल-चाल लिया। इसके बाद राज्यपाल यहां से देवघर के लिए निकल गए।