झारखंड विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई। चुनाव आयोग ने प्रेस वार्ता कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में इसकी घोषणा की। झारखंड में चुनाव दो चरणों में होंगे।आयोग ने लोगों से अधिक-से-अधिक संख्या में चुनाव में भाग लेने की अपील की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने झारखंड के साथ-साथ महाराष्ठ विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा भी की। झारखंड में कुल दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।चुनाव को लेकर आयोग ने सारी तैयारी कर ली है।आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने का दावा किया है। झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होंगे।वहीं 23 नवंबर को काउंटिंग होगी। बता दें कि झारखंड में 81 सीटो पर चुनाव होगा जिसमें अनारक्षित- 44,एसटी- 28,एससी- 9 सीटें हैं। 5 जनवरी 2025 को झारखंड विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।