मामूली विवाद में पिता पुत्र पर शुक्रवार की सुबह 7 बजे बदडीहा में हुए हमले में पिता की मौत हो गई वहीं पुत्र बुरी तरह घायल है। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा निवासी अशोक राम के रूप में की गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक मृतक अशोक राम का पुत्र अमोद कुमार है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना के बाबत बताया गया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा में अशोक राम का अपना घर है और उसके बगल में ही उसके गोतिया कैलाश राम भी अपने परिवार के साथ रहते हैं। अशोक राम ने बदडीहा में एक नया मकान बनाया है। जिसकी ढलाई गुरुवार को ही हुई है। आज सुबह ढलाई हुए जमीन में पानी डालने के लिए अशोक राम अपनी स्कूटी से वहां पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान मामूली विवाद को लेकर अचानक कैलाश राम और उनके परिजनो ने उनके ऊपर अचानक हमला का दिया और खटिया के पउआ से मार – मार कर अशोक राम की हत्या कर दी। इन्हें बचाने पहुंचा इनका पुत्र भी इस हमले में घायल हो गया।