झारखंड में हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को 3 बजे तक सिहोडीह समेत जिले भर में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में सिहोडीह के आम बगान से भारी संख्या में कार्यकर्ता झंडा-बैनर लेकर पैदल मार्च करते हुए सिरसिया सदर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।इस विरोध मार्च में भाजपा नेता सेवानिर्मित इंजीनियर विनय सिंह,संदीप डंगाईच,सुभाष सिन्हा,हरविंदर सिंह बग्गा,कामेश्वर पासवान,प्रकाश सेठ,संजीत सिंह पप्पू,मनोज संघई,भागीरथ मंडल,सुरेश मंडल,बैद्यनाथ वर्मा,रंजीत राय,विवेक गुप्ता विक्की,हरीश सिन्हा,सुमित सिंह,रंजन सिन्हा,प्रकाश दास,संतोष गुप्ता, भाजपा महिला नेत्री शालिनी वैशखियार,संगीता सेठ,समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता शामिल थे।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राज्य में जमीन घोटाले और अवैध कब्जे सरकार के संरक्षण में हो रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि हेमंत सरकार के मंत्री खुद जमीन लूटने में शामिल हैं और पुलिस की मिलीभगत से गरीबों की जमीन पर कब्जा कराया जा रहा है। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी अगर अब भी नहीं सुधरे तो “इलाज संभव है।”भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार ने गिरिडीह के पचंबा रोड की दुर्दशा और महिलाओं को मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि सरकार यह स्पष्ट करे कि यह योजना किन महिलाओं को और कब लाभ देगी, क्योंकि धरातल पर इसका लाभ आज भी अधिकांश महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है।प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार दिया और कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। अगर सरकार ने जनता की आवाज नहीं सुनी, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।