रिपोर्ट :- विकास सिन्हा
गावां प्रखंड के बिष्णीटिकर स्थित उत्क्रमित विद्यालय में शुक्रवार की सुबह विद्यालय प्रबंधन समिति का पुर्नगठन किया गया।
बताया गया कि पुर्नगठन करने के दौरान विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में गोकुल तुरी व उपाध्यक्ष के रूप में रिंकी देवी को चुना गया। इसके अलावा सदस्य सह संयोजक का प्रभार विनोद राम को दिया गया।
मौके पर परवेक्षक के रूप में संकल साधन सेवी जनार्धन प्रसाद साहा व सकुल साधन सेवी संतोष सिन्हा मौजूद थे।
