प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को एक साजिश बताते हुए भाजपाइयों ने गुरुवार को टावर चौक पर पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।इससे पहले झंडा मैदान से तमाम लोगों ने मशाल जुलूस निकाला और यहां से पैदल चलते हुए टावर चौक पहुंचे जहां पंजाब की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया गया। बताया गया कि पंजाब सरकार द्वारा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक की गई है। प्रदर्शनकारियों द्वारा फ्लाईओवर को जाम करना और प्रधानमंत्री को 20 मिनट तक सड़क पर रोके रखना संवैधानिक पद की गरिमा का माखौल उड़ाना है। यह एक चिंता का विषय है और पंजाब सरकार की लापरवाही स्पष्ट रूप से उजागर हुई है। भाजपाई इस घटना का पुरजोर विरोध करते हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता सुभाष सिन्हा, नुनु लाल मरांडी, प्रकाश सेठ, चुन्नू कांत, हरविंदर सिंह बग्गा, विनय सिंह,अशोक उपाध्याय, अजय रंजन सिंह, मोतीलाल उपाध्याय, दीपक स्वर्णकार, दिलीप बर्मा,एजाज अहमद सोनू,मुकेश जालान, अनिल मिश्रा, रंजीत राय, आलोक सिन्हा, छोटू खान, भाजपा नेत्री विनीता कुमारी समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे