सात माह बाद गिरिडीह जेल से छूटने के बाद घर लौट रहे दो बंदियों की मौत बुधवार दोपहर को गिरिडीह डुमरी रोड में हो गई। बाद में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।घटना गिरिडीह डुमरी रोड के पीरटांड़ थाना के कुम्हारलालों और नारायणपुर गांव के समीप हुई। मृतकों में निमियाघाट थाना इलाके के रोशनसिंहा गांव निवासी 45 वर्सिया सुरेश साहू और 55 वर्सिया मंगल महतो है। इन दोनो मृतकों के साथ ही इनका तीसरा साथी रेवत महतो भी जेल से मुक्त हुआ था। और दूसरे बाइक में साथ चल रहा था। सुरेश और मंगल के बाइक का टक्कर एक कांटेंटनर से होने के बाद दोनो की मौके पर हो गई। इस दौरान मृतकों के साथ चल रहे रेवत ने घटना के बाद जब हल्ला किया। तो स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे। और पीरटांड़ पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और दोनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुशार रेवत और दो बाइक से गिरिडीह जेल से निकलने के बाद वापस रोशनासिंघा गांव अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब मृतक सुरेश और मंगर महतो कुम्हारलालो और नारायणपुर के समीप पहुंचे। तो कंटेंटनर डुमरी की और से गिरिडीह आ रहा था। इसी नारायणपुर के समीप कंटेंटनर ने सुरेश और मंगर के बाइक को टक्कर मार दिया। जिसे मौके पर दोनो की मौत हो गई। जबकि इनका तीसरा साथी रेवत इनके पीछे चल रहा था। जानकारी के अनुशार तीनो निमियाघाट के एक सांप्रदायिक दंगा के केस में तीनो सात माह जेल से छूटने के बाद घर लौट रहे थे।