भाजपा प्रदेश कार्यालय, राँची के निर्देशानुसार आज सम्पूर्ण राज्य में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के दो वर्ष की विफलताओं को उजागर करने का कार्य किया जा रहा है। विगत दो वर्षों में सरकार विकास की ओर एक कदम भी नहीं बढ़ा सकी है। तरह तरह के मनलुभावन बयान और कार्यक्रम को चला कर राज्य की जनता को बरगलाने का काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि सरकार की उपलब्धियाँ ही उसकी विफलता का गवाही दे रही है। बीते दो वर्षों में राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, आपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है, महिला उत्पीड़न के मामले में देश का पहला राज्य बना है। बेरोजगारी इस कदर बढ़ी है कि आये दिन युवा नौजवान सरकार के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। JPSC की परीक्षा करवाने में सरकार नाकाम रही है। हत्या, छिनतई, बलात्कार जैसे संगीन जुर्म के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। किसानों के वादाखिलाफी, युवाओं-महिलाओं के साथ वादाखिलाफी, पारा शिक्षकों के साथ वादाखिलाफी की है। विकास के नाम पर एक इंच काम नहीं हुआ है और सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है।
उक्त हल्ला बोल, पोल खोल कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरिडीह के पूर्व विधायक मा0 निर्भय शाहाबादी, पूर्व विधायक श्री लक्ष्मण स्वर्णकार, दिनेश यादव, लक्ष्मण सिंह, सुभाष चंद्र सिन्हा, प्रदीप साहू, श्याम प्रसाद, महेंद्र वर्मा, सोनू एजाज, रागिनी लहरी, यदुनंदन पाठक, शालिनी वैशखियार, दिलीप वर्मा, मनोज मौर्या, संगीता सेठ, अनूप सिन्हा, अजय रंजन सिंह, सुरेश मंडल, महेश राम, राम रतन राम, अजय सिंह, मनोहर यादव, शिवम आज़ाद, मनोज तांती समेत दर्ज़नों लोग उपस्थित थे।