भारतीय जनता पार्टी जिला एवं नगर इकाई के द्वारा गुरुवार को कांग्रेस नेता द्वारा राष्ट्रपति को अपशब्द बोलने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन टावर चौक पर दिया गया।इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के द्वारा नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी शब्द का प्रयोग कर सर्वोच्च पद का अपमान किया गया है। जिसके विरोध में आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी धरने के माध्यम से ऐसे कांग्रेसी सांसद को सजा-ए-मौत या फांसी की सजा की मांग करती है। ताकि भविष्य में संवैधानिक पद पर बैठे राष्ट्रपति के खिलाफ में इस तरह का अपमान जनक बयान कोई नहीं कर सकें। सभी भाजपाइयों ने एक सुर में अपशब्द भाषा प्रयोग का विरोध किया। धरना कार्यक्रम का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महादेव दुबे व संचालन जिला महामंत्री संदीप डगैच के द्वारा किया गया। धरना प्रदर्शन में निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी, नुनु लाल मरांडी सुभाष सिन्हा, संजय सिंह, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, भाजपा नेता रंजन सिंहा, सुनील पासवान, निर्भय सिंह, बिनय सिंह, सगिता सेठ, प्रकाश राम चुन्नू कांत सिन्हा, अनूप सिंन्हा, सोनू एजाज, दिलीप वर्मा, कामेश्वर पासवान, विवेश जालौन, पप्पू सिंह, बाबुल गुप्ता, शशि सिन्हा,रागिनी लहरी,रीना शर्मा, किरण पांडेय समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।