जमुआ प्रखंड के शहपुरा में एक स्कूल के रास्ते पर दबंगो का कब्जा रहने से यहां के बच्चे खेत में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। मंगलवार को.. 2 बजे.. भी यह दृश्य दिखा। यह पूरा मामला गोरो पंचायत के प्लस टू उच्च विद्यालय शहपूरा की है। आरोप है कि दबंगों ने स्कूल जाने वाले मुख्य रास्ता को रोक दिया है। ग्रामीणों ने BDO , Co और थाने में जानकारी दिया था। लेकिन स्कूल का रास्ता नहीं निकल रहा है। हालांकि 15वीं वित्त आयोग से सड़क का निर्माण हुआ था। लेकिन यहां के स्थानीय लोगों ने इस सड़क पर कब्जा कर लिया है। जिससे बच्चे खेत में पढ़ने को मजबूत है।