देवघर जाते समय गिरिडीह में रुके पूर्व मुख्यमंत्री
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे देवघर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना थे। इसी क्रम में वे कुछ देर के लिए गिरिडीह नए परिषद भवन में रुके। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
“हेमंत सरकार अपने वादों से भटकी” – अर्जुन मुंडा
पत्रकारों से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने झारखंड सरकार पर सीधे और तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि “हेमंत सोरेन ने जिन वादों और संकल्पों के साथ अपनी सरकार बनाई थी, आज वे पूरी तरह अपने सिद्धांतों से भटक गए हैं।”
उन्होंने कहा कि सरकार नीतिगत मुद्दों पर चर्चा करने से बचती है, और जब विपक्ष सवाल पूछता है तो इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताकर टाल देती है।
मुंडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित और सिद्धांत आधारित पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार के गलत कार्यों का विरोध कर रहे हैं और आगे भी मजबूती से करते रहेंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं की जुटी बड़ी भीड़
अर्जुन मुंडा के आगमन पर परिषद भवन परिसर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, अशोक उपाध्याय, विनय कुमार सिंह, महेंद्र वर्मा, यदुनंदन पाठक, कामेश्वर पासवान, प्रकाश सेठ, सुबोध प्रकाश, मुकेश जालान, संजीत सिंह पप्पू, विनय शर्मा, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, पूनम प्रकाश सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गिरिडीह में अर्जुन मुंडा का छोटा पड़ाव भले ही कुछ मिनटों का था, लेकिन उनके बयान ने राज्य की राजनीति में नई हलचल जरूर पैदा कर दी है।












