जमुआ से भाजपा के विधायक रहे केदार हाजरा ने शुक्रवार को 2 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। बताया गया कि झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से कई नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरे पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को बीजेपी से जुमआ विधायक केदार हाजरा और आजसू के उमाकांत रजक ने झामुमो का दामन थामा है। हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन की उपस्थिती में दोनों नेताओं ने समर्थकों के साथ झामुमो पार्टी ज्वाइन किया है। राजनीतिक जानकारों की मानें, तो इस चुनाव में दोनों नेताओं का टिकट फाइनल नहीं होने से नाराज होकर झामुमो का दामन थामा है। हालांकि जमुआ में केदार हाजरा का काफी विरोध हो रहा था। पार्टी कार्यकर्ता भी इनसे नाराज चल रहे थे। जिससे इनके जीतने की उम्मीद कम हो गई थी।
इस वजह से पार्टी ने इन्हें टिकट नहीं दिया और इनका सब्र जवाब दे गया। अब देखना होगा चुनाव में यह क्या कुछ कर पाते हैं।