बेंगाबाद के शाहपुरा के रहने वाले बालेश्वर मुर्मू को इसकी सौतेली मां और सौतेले भाई ने धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दिया। सोमवार को 2 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि बालेश्वर मुर्मू के पिता माईका मुर्मू ने दो शादी की थी। पहली पत्नी मर जाने के बाद दूसरी से शादी किया था। पहली पत्नी से एक बेटा था वहीं दूसरी पत्नी से भी एक लड़का हुआ था।
फिलहाल माईका मुर्मू की मौत हो चुकी है। बताया गया कि सौतेली मां और सौतेला भाई धान काटने वाले हसिया से शनिवार को इसकी हत्या कर दी और शव को घर में ही छुपा कर रख रखा था। जब इसके घर से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगो ने पुलिस को खबर किया। पुलिस आई और शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है की प्रॉपर्टी विवाद को लेकर यह हत्या हुई है।