गिरिडीह में लगातार तीन दिनों से बारिश होने पर यहां के जनजीवन को बहुत क्षति पहुंची। उसरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण कई गांवों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों और बस्तियों में जल भर जाने से सड़क गायब सी हो गई है। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ गिर गए। कुछ लोगों के आवास को भी क्षति पहुंची है,कई मिट्टी के घर भी गिर गए।

इस बारिश ने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गिरिडीह में दो दिनों में लगभग 246 मिली मीटर तक की बारिश हुई है। जिसके कारण मौसम के तापमान में बहुत अधिक गिरावट आई है। इस बीच यहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
