प्यार का नशा होता ही कुछ ऐसा है की लोग सारी हदें भूल जाते है और कुछ भी कर गुजरते है। कभी कभी प्यार में लोग कुछ ऐसा कर जाते है जिसका परिणाम उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। प्यार का कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमे अपनी प्रेमिका के लिए प्रेमी ने पुरे स्कूल में ही आग लगा दी। दरअसल मिस्र के मेनोफिया प्रदेश के एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के परीक्षा में फेल होने की वजह से स्कूल में आग लगा दी। मिली जानकारी के अनुसार शख्स की शादी जिस लड़की से होने वाली है वह परीक्षा में फेल हो गई। जिसके बाद लड़के को लगा की कहीं उसकी शादी न टूट जाए। दोनों प्रेमी प्रेमिका एक ही क्लास में पढ़ते थे और लड़की के फेल होने के बाद दोनों की क्लास भी बदल जाती। इसी बात के डर से उसने स्कूल में आग लगा दी। इस हादसे में स्कूल के कई जरूरी कागजात भी जल गए। हालाँकि पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर ली आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।