गिरिडीह शहरी क्षेत्र के सिहोडीह कॉलेज मोड़, पुलिस सहायता केंद्र के समीप यातायात पुलिस की ओर से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जाँच में हेलमेट व अन्य कागजात की जांच की जा रही है। इस दौरान दो पहिया चार पहिया वाहनों को रोक कर यातायात नियमों से संबंधित कागजातों की जांच की। दोपहिया चालक जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना है उनकी भी चालान काटी जा रही है।