राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने हैरान करने वाला आंकड़ा जारी किया है जिसमे देश में सबसे ज्यादा दंगे झारखंड में हुए हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार साल 2021 में पूरे देश में कुल 378 सांप्रदायिक दंगे हुए थे, इनमें से अकेले झारखंड में 100 दंगे हुए है। जबकि महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है क्योंकि यहाँ 2021 में 77 सांप्रदायिक दंगे हुए थे। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार दंगों के मामले में बिहार तीसरे स्थान पर है। क्योंकि बिहार में साल 2021 में 51 दंगे के मामले सामने आए है। वहीँ हरियाणा 40 दंगों के साथ चौथे स्थान पर है। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार साल 2021 में सामान्य दंगों की देशभर में 4166 रिपोर्ट हुई है। इन आंकड़ों में 1426 मामले सिर्फ झारखंड में दर्ज हुए हैं। बता दें कि एनसीआरबी के आंकड़े 1 साल पूर्व के जारी किए जाते हैं।